फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मनोज हत्याकांड की गुत्थी में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मनोज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है पर हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नामजद समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, फिर भी पुलिस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस महकमे के होश उड़ गए। पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही थी वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस विभाग की कहानी को धराशायी कर दिया। सड़क हादसा मान रही पुलिस अब हत्या की वजह तलाशने में जुटी पड़ी है, लेकिन अभी पुलिस के बजाय तलाशने में कोशों दूर लग रही है।
बुधवार को कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने सर्विलांस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से छानबीन की। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले वह किन-किन लोगों के संपर्क में था। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए एक टीम को इटावा भेजा गया, हालांकि वहां से भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। अभी तक हत्या की वजह सामने न आ पाने से मामला पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। व्यक्तिगत रंजिश, आर्थिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, परिजनों को भी जांच में सहयोग करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें