फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गांव-गांव कोरोना के संभावित मरीजों की होगी पहचान - सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण देखते हुए बुधवार से पोलियो अभियान की तर्ज पर विशेष अभियान शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर एक बार फिर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए लक्षण के बारे में बताएंगी। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण मिलने पर मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगी। यह अभियान पांच दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दवाएं तथा उपचार सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक व निगरानी समिति के सदस्य घर-घर जाकर बुखार के लक्षण वाले कोरोना के संभावित मरीजों की खोज करेगी।
टीम लक्षणयुक्त पाए गए व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर उनकी सूचना ब्लाक तथा जनपद मुख्यालय पर प्रेषित कर ऐसे सभी व्यक्तियों की नजदीकी कोविड-19 जांच केंद्र पर जाकर जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही बुखार के साथ अन्य लक्षणों जैसे विगत 10 दिवसों के भीतर सर्दी, खांसी, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस, पॉजिटिव व्यक्ति से संपर्क, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, बदन दर्द, सिर दर्द के लक्षण दिखने पर रोगी को मेडिकल किट उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

वहीं जरूरत पड़ने पर इन्हें कोविड केयर सेंटर में भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संभावित पाजिटिव व कोविड पाजिटिव व्यक्तियों को समुदाय से पृथक रखकर संक्त्रस्मण की चेन को तोड़ना है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक राय ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही बनाई गई इस कार्य योजना के तहत प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक व निगरानी समिति के सदस्य में से उपलब्धता के आधार पर एक टीम में कुल दो सदस्य ही चयनित किए जायेंगे। इसके साथ ही पांच टीम पर एक सुपरवाइजर का चयनित किया जायेगा। यह विशेष अभियान पांच मई से नौ मई तक चलेगा। आवश्यकता होने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें