गुरसहायगंज। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार को होटल संचालक समेत दुष्कर्म के आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना इंदरगढ़ निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जुलाई को उसकी 13 वर्षीय बेटी घर से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी। तभी किशोरी को एक महिला रिश्तेदार ने अगवा कर गुरसहायगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गई थी। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए इंदरगढ़ रोड पर छोड़ दिया था।
मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी होटल संचालक कुलदीप राजपूत निवासी खिवराजपुर्वा व दुष्कर्म के आरोपित रजनीश पाल निवासी किशनपुर थाना तालग्राम को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।