सौरिख। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार चल रहे युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री को कांकरकुई निवासी अभय प्रताप सोमवार-मंगलवार की रात बहला फुसला कर अपने घर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मेरी पुत्री ने घर आकर पूरी बात रो-रोकर बताई। तब पीड़िता की मां पुत्री को लेकर थाने गई और तहरीर देकर न्याय की मांग की।
पुलिस ने मंगलवार को अभय प्रताप निवासी ग्राम कांकर कुई के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊद्धा के पास सुबह 9.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।