फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जहरखुरानों ने युवक को निशाना बना लूटे 10 हजार

Mon, 16 Oct 2023 11:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कन्नौज से घर आ रहे युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानाें ने निशाना बनाते हुए 10 हजार रुपये लूट लिए। रोडवेज चालक ने युवक को बेहोशी की हालत में बेवर में भर्ती कराया। वहां से परिजन उसे 100 शैया अस्पताल ले आए। युवक को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


छिबरामऊ नगर के मोहल्ला सराफान निवासी प्रभाकर पांडेय (53) शनिवार को कन्नौज गए थे। रात में वह रोडवेज से घर आ रहे थे, तभी रास्ते में जहरखुरानों ने निशाना बना लिया। जहरखुरानों ने प्रभाकर के पास से 10 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात पार कर दिए। बेवर के पास पहुंचने पर जब परिचालक ने प्रभाकर को बेहोश देखा तो सूचना पुलिस को दी। युवक को बेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। रोडवेज के परिचालक ने जेब में मिले मोबाइल से युवक के परिजनों को सूचना दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को 100 शैया अस्पताल ले आए। वहां से युवक को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। तिर्वा से युवक को परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। समाचार लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें