फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष की चाची को गरीब बताने वाले दो कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आवास के सत्यापन में पालिकाध्यक्ष की चाची को गरीब बताने वाले सफाईकर्मी और पंप आपरेटर को ईओ ने शनिवार को निलंबित कर दिया। इन दोनों ने ही आवास के लिए सत्यापन कर रिपोर्ट लगाई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर डीएम ने जांच कराई तो गड़बड़ी पकड़ी गई। जांच सफाई निरीक्षक को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सफाईकर्मी संजय व पंप आपरेटर रामभरोसे को निलंबित कर दिय गया है। जांच सफाई निरीक्षक अमित कुमार को सौंपी गई है। नगर पालिका की सबसे बड़ी लापरवाही ये सामने आई है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का सत्यापन सफाई कर्मी व पंप ऑपरेटर से करवाया गया।
डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया इस मामले में कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला ने 24 व 25 के अंक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में की गई गड़बड़ी की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इन खबरों को संज्ञान में लेने के बाद डीएम ने जांच कराई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें