फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नियम बताइय ताकि खुल सकें पढ़ाई के दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जुलाई में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है लेकिन जिले के बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र- छात्रों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। 23 जून से बंद पड़ी स्टडी लाइब्रेरी के कारण अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस बीच लाइब्रेरी संचालकों ने शनिवार को डीएम से गुहार लगाते हुए संचालन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचकर लाइब्रेरी संचालकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर कहा कि स्थानीय अधिकारियों की ओर से हुए निरीक्षण के बाद सभी लाइब्रेरी बंद कर दी गई हैं। संचालक नियमों का पालन करने को तैयार हैं लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लाइब्रेरी संचालन के लिए कौन-कौन से मानक पूरे करने होंगे। इसका खामियाजा सीधे प्रतियोगी छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि जुलाई माह में यूपीटीईटी, एग्रीकल्चर टीए और रेलवे ग्रुप-डी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में लाइब्रेरी बंद रहने से उन छात्रों की परेशानी बढ़ गई है, जो घर के बजाय लाइब्रेरी में बैठकर तैयारी करते हैं।
संचालकों ने कहा कि पढ़ाई के लिए बना माहौल टूटने से अभ्यर्थियों का समय और एकाग्रता दोनों प्रभावित हो रहे हैं।संचालकों ने मांग की कि छात्र संख्या के आधार पर लाइब्रेरी के मानक तय किए जाएं। 25, 50, 75 और 100 सीट क्षमता वाली लाइब्रेरी के लिए अलग-अलग सुरक्षा मानक और फायर उपकरणों की सूची निर्धारित की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि लाइब्रेरी का पंजीकरण किस विभाग में होगा और संचालन की अनुमति कौन देगा।संचालकों का कहना है कि वे सभी नियमों का पालन करने को तैयार हैं। जरूरत सिर्फ स्पष्ट दिशा-निर्देशों की है, ताकि लाइब्रेरी के दरवाजे फिर खुल सकें और प्रतियोगी छात्रों की तैयारी पटरी पर लौट सके। इस दौरान आकाश शुक्ला, अभिषेक कुमार, प्रिया पटेल, सजल गुप्ता, मोनू सिंह, बृजेंद्र कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री का कहना है कि जिले में लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए समिति बनाई जाएगी। वह मानकों और शर्तों के आधार पर नियम तय करेगी। इसके बाद सत्यापन कराया जाएगा, तभी संचालन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें