फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से रंजिश में बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। पिता से रंजिश के चलते युवकों ने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी बुधवार दोपहर साइकिल से खेत पर जा रही थी। इस दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उससे सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 पुलिस ने पूछताछ की। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंच कर बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी पशु हत्या का कारोबार करते है। पति ने इसका विरोध किया था। इससे आरोपी रंजिश मानते हैं। इन्होंने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें