फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पहुंची पुलिस, खंगाले 42 किसानों के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में 42 किसानों के कागजातों में हेराफेरी कर एक करोड़ 46 लाख 64 हजार रुपये दुरुपयोग करने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने बैंक पहुंचकर 42 किसानों के दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा गांव स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक बादाम सिंह पाल पुत्र जागेश्वर प्रसाद ने शाखा के पूर्व प्रबंधक प्रवीण कुमार शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया है। बादाम सिंह पाल की तहरीर पर पुलिस ने किसानों के कागजातों में फर्जीवाड़ा कर एक करोड़ से अधिक धनराशि के दुरुपयोग करने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे के अनुसार शाखा के पूर्व प्रबंधक ने 30 अगस्त 2016 से 7 जून 2018 के दौरान कपटपूर्ण तरीकों से फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 42 लोगों को अनुचित तरीके से लाभ लेकर ऋण स्वीकृत कर दिया। जिस व्यक्ति का खतौनी में नाम नहीं था, उसके नाम खतौनी तैयार की गई। खतौनी में रकबा कम होने पर अधिक दर्ज किया गया।
शाखा प्रबंधक के कारनामे की क्षेत्रीय कार्यालय से जांच कराई गई। जांच में शाखा के पूर्व प्रबंधक पर 42 व्यक्तियों के फर्जी कागजात तैयार करवाकर 1 करोड़ 46 लाख 64 हजार रुपये की धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस जांच के लिए सोमवार को बैंक पहुंची। पुलिस ने 42 किसानों के दस्तावेज चेक किए। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि बैंक में हुए फर्जीवाड़ा की जांच की जा रही। मूल कागजात लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें