फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 76 गांवों में पाइपलाइन बिछी पर जलापूर्ति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जलजीवन मिशन के कार्यों में भारी लापरवाही सामने आई है। डीएम ने शनिवार को इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद सुधार न होने पर चिंता जताई। कलक्ट्रेट गांधी सभागार में समीक्षा बैठक में यह स्थिति उजागर हुई।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था वीएसए ने 128 में से केवल 13 टैंकों का कार्य पूरा किया है। शेष 115 में से मात्र 10 में काम ही शुरू हो पाया हैं। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिशासी अभियंता विवेक प्रताप सिंह को संबंधित संस्था के विरुद्ध शासन को विस्तृत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया। 90 गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। 76 गांवों में पाइपलाइन बिछाने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। सभी कार्यों का दोबारा सत्यापन करवाकर अधूरे काम पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फोटोग्राफ और जियो-टैग्ड साक्ष्य भी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास और डीडीओ नरेंद्रदेव द्विवेदी भी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान नल-जल मित्रों की नियुक्ति में भी देरी पाई गई। 499 में से अब तक केवल 110 नल-जल मित्रों की ही नियुक्ति हो सकी है। डीएम जिलाधिकारी ने शेष रिक्तियों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्रामों में नल-जल मित्रों की नियुक्ति जल्द करने को कहा। इससे पेयजल योजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। डीएम ने खराब जलापूर्ति पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने अधूरी सड़क कटिंग मरम्मत और ऑपरेटरों की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें किसी भी दशा में नहीं मिलनी चाहिए। सभी अधिकारी और कार्यदायी संस्थाएं जनहित को प्राथमिकता दें। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें