फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। घर लौट रहे मंगलवार की शाम को युवक की बाइक में सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



सकरावा निवासी सुमित शाक्य (28) सौरिख से घर बाइक से लौट रहा था। सौरिख सकरावा रोड पर वीरपुर गांव के सामने सकरावा से सौरिख की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। सुमित दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद पत्नी सविता का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। सुमित के एक 10 माह का पुत्र अंकुश है। घटना के बाद चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें