फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला और किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। तिर्वा मार्ग पर बुधवार को कड़ेरा पुलिया के निकट पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर और रिश्तेदार महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेरारागी गांव निवासी मंसुख पाल (17), रिश्तेदार शोभा पाल (40) के साथ ठठिया क्षेत्र के बेहटा गांव जा रहा था। तिर्वा-ठठिया मार्ग पर करेडा पुलिया के निकट पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें