फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर शादी की फोटो पोस्ट करने पर खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। धर्म छिपाकर एक युवक ने दूसरे धर्म की युवती से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार फेरे लेकर शादी की। इसकी पोल लड़की के भाई के शादी की फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने से खुली। पोस्ट पर कमेंट देख परिवार के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती(प्राइवेट शिक्षिका) के भाई ने बताया कि 10 दिसंबर को परिवार सहित लखनऊ जाकर बहन की शादी की थी। हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी के बाद उसने जयमाला की कुछ फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दीं। फोटो देखकर कुछ लोगों ने बताया कि उसकी बहन की जिस युवक से शादी हुई, वह दूसरे धर्म का है। पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि युवक का असली नाम मोहम्मद तौफीक खां पुत्र आरिफ निवासी ग्राम खाडे़देवर गुरसहायगंज कोतवाली है। पीड़िता के भाई ने बताया कि बरात की रस्म के दौरान कहीं पर भी तौफीक ने गैर धर्म का होने का अहसास नहीं होने दिया। पूरी शादी हिंदू रीति रिवाज से की। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि गैर धर्म के युवक ने हिंदू युवती को धोखे में रखकर शादी की है। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
कई साल पहले रची थी साजिश
आरोपी बेहद शातिर है। करीब पांच साल से वह हिंदू बनकर रह रहा था। उसने वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी राहुल वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी गुरसहायगंज के नाम से बनवा रखा था। परिवार से अलग वह लखनऊ में रहने लगा था। कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी के गांव खाड़ेदेवर और लखनऊ में दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें