फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड फाल्ट से 17 घंटे गुल रही सरायमीरा की बिजली

विज्ञापन
मंडी समिति के दूसरे गेट के निकट अस्थायी व्यवस्था के तहत पोल पर लाइन बंधवाते एसडीओ सूरज सोनी व जेई - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट से सरायमीरा इलाके की रात 10 बजे गुल हुई बिजली 17 घंटे बाद बहाल हो सकी। सुबह होने पर इंजीनियरों ने टीम के साथ फाल्ट खोजा। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने का प्रयास किया, वह सफल नहीं हो सके। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल की गई। बिजली की इस दिक्कत से पंद्रह से बीस हजार परिवार प्रभावित हुए।
विज्ञापन

बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र से सरायमीरा तक अंडर ग्राउंड केबल डाला गया है। शुक्रवार रात 10 बजे के करीब तेज आवाज के साथ लाइन में फाल्ट आ गया। इससे सरायमीरा की बिजली गुल हो गई। रात में लाइनमैन ने फाल्ट खोजने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह एसडीओ सूरज सोनी जेई दीपक कनौजिया लाइनमैन व अंडरग्राउंड टीम के साथ निकले। मंडी समिति के निकट जमीन से लाइन खुदवाई में फाल्ट निकला। लाइन जली हुई थी। इसे बनाना संभव नहीं हो रहा था। इस पर इंजीनियरों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मंडी समिति के निकट अंडरग्राउंड केबल को पोल की बिजली लाइन में जोड़कर आपूर्ति चालू की। इस काम में छह घंटे का समय लगा।
शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद सरायमीरा के लोगों को बिजली मिल सकी। 17 घंटे बिजली गुल रहने से पानी की सप्लाई में भी दिक्कत आई। बिजली के अभाव में वेल्डिंग मशीन, कारखाने व बिजली से चलने वाले उपकरण पूरी तरह बंद रहे। अधिशासी अभियंता शादाब अहमद का कहना है कि सरायमीरा में अंडरग्राउंड केबल जला है। उसे बदलना पड़ेगा। इसके बाद ही अंडरग्राउंड लाइन से सप्लाई बहाल की जाएगी। अभी अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे कि शहरवासियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें