फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़ों में संक्रमण से तंग युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। फेफड़ों में संक्रमण से तंग युवक ने खेत में खड़े आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लड़ैता निवासी रामू दुबे(40) करीब छह माह से बीमार थे। परिजनों ने बताया कि फेफड़ों में संक्रमण था। उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह चार बजे रामू शौच की बात कहकर घर से खेतों की ओर गए थे। यहां आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

शौच करने गए ग्रामीणों ने रामू को पेड़ पर लटका देख परिजनों को सूचना दी। इससे घर में कोहराम मच गया। रामू के दो बेटे और एक बेटी है। घटना की जानकारी पर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें