फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर हाउस की गोलक से निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख रोड पर तथागत मार्केट स्थित फर्नीचर हाउस की दुकान में रखी गोलक से टप्पेबाज ने बीस हजार रुपये पार कर दिए। दुकान पर बैठी महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवक का साथी रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन

खोजीपुर रंपुरा निवासी मनोज कुमार पुत्र नवाब सिंह सौरिख रोड स्थित भैनपुरा मोहल्ले के तथागत मार्केट में फर्नीचर की दुकान किए हैं। यह बुधवार को अपनी गोदाम पर गए थे। दुकान पर इनकी पत्नी प्रीती देवी बैठी थीं। उसी समय दो युवक दुकान पर आए। इन्होंने कुर्सी पसंद की। दो हजार का नोट प्रीती देवी को थमा दिया। प्रीती ने कुर्सी की कीमत लेकर शेष पैसे वापस कर दिए।
इसी बीच युवक ने गोलक में रखे लगभग 20 हजार रुपये पार कर दिए। बाद में युवकों ने कुर्सी पसंद न आने की बात कहते हुए रुपये वापस करने के लिए कहा। प्रीती देवी ने रुपये वापस करने के लिए गोलक खोली। रुपये गायब देख इनके होश उड़ गए। यह शोर मचाने लगीं। इस पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इन्होंने युवक को पकड़ लिया। इस बीच मौका पाकर दूसरा साथी भाग गया। लोगों ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बजरंगी पुत्र सीताराम नट निवासी अदिउली, हाथीपुर, बरौन फर्रुखाबाद बताया। भागे हुए साथी का नाम विनोद कुमार बताया। उसने बताया कि रुपये गोलक से निकालकर विनोद को दे दिए थे। वह वहां से भाग गया। पुलिस बजरंगी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें