पेट्रोलियम एसोसिएशन की ओर से इंदरगढ़ में हुई पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या व लूट के मामले का खुलासा होने पर खुशी जताई गई है।
शुक्रवार
को यूपीटी में पदाधिकारियों ने एसपी दिनेश कुमार पी, स्वाट टीम प्रभारी
दिनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां व खुलासा करने वाली टीम को
सम्मानित किया। अध्यक्ष विजय द्विवेदी और पीड़ित पंप मालिक की ओर से 11-11
हजार रुपये का नगद पुरस्कार पुलिस को प्रदान किया गया।
एसपी को स्मृति
चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि पंप मालिक ने घटना के
खुलासे के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग किया। बदमाशों द्वारा मुनीम की हत्या
करने के बावजूद पंप मालिक ने सहनशीलता दिखाई। रोड जाम कर प्रदर्शन करने
जैसा अनुचित कदम नहीं उठाया।