परफ्यूम पार्क की भूमि की पैमाइश कराते एसडीएम जयकरन व तहसीलदार अनिल कुमार सरोज।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। तहसील प्रशासन ने शनिवार को परफ्यूम पार्क निर्माण के लिए सरकारी भूमि की पैमाइश कर सीमांकन करा दिया। पार्क की 30 एकड़ भूमि पर प्लाटिंग की जाएगी। इसके लिए दो करोड़ की लागत से चहारदीवारी बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
परफ्यूम पार्क निर्माण के लिए सरकारी भूमि की पैमाइश की गई। राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सिविल मैनेजर आरए गुप्ता ने तहसील प्रशासन के साथ भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन कराया। सिविल मैनेजर ने बताया कि परफ्यूम पार्क के लिए चिह्नित भूमि में से 30 एकड़ पर प्लाटिंग कर पहले दो करोड़ से बाउंड्री का निर्माण करवाया जाएगा।
एसडीएम जयकरन व तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने राजस्व टीम की मौजूदगी में पैमाइश करवाई। इस मौके पर लेखपाल अजय चौहान और धर्मेंद्र पाल उपस्थित रहे। वहीं, किसान प्रमोद यादव ने एसडीएम को बताया कि उनकी व परिवार की लगभग 10 बिस्वा भूमि बाउंड्री के अंदर आ रही है। एसडीएम ने कहा कि नाप की जा रही है। किसी की निजी भूमि बाउंड्री के अंदर नहीं की जाएगी। नियमानुसार समाधान किया जाएगा।