पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने भारी संख्या में शांति भंग के तहत लोगों को पाबंद किया है।
जमानत कराने को एसडीएम सदर की कोर्ट में सोमवार को लोगों की खासी भीड़ लगी
रही।
पहले जमानत कराने के चक्कर में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। इससे बाबू व
पुलिस कर्मी परेशान रहे। जमानत की अर्जी को दाखिल करने को फाइलें हवा में
उछाली जाती रहीं। बाद में सभी को शांत कराकर लोगों ने अपनी फाइलें पेश कीं।