कई माह से समाजवादी पेंशन की आस लगाए बैठीं अहेर गांव की महिलाएं बुधवार को
समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। दफ्तर में महिलाओं ने जमकर हंगामा
किया। बाद में बाबू ने सभी को रिकार्ड देखकर जानकारी दी।
बुधवार को
अहेर गांव की गीता, रन्नो देवी, लालमुखी, मिथलेश, कुशमा, पिंकी, राधा,
पुष्पा, रूकमिणी, सायरा बेगम, परवीन बानो, मैना, नूरजहां, अमतुल, नगमा,
अनीता, जमीलन, जफरूल, रूखसाना, रेशमा, नीतू सहित कई महिलाएं ग्राम प्रधान
लक्ष्मी देवी से पेंशन के बारे में पूछताछ करती रहीं।
जब प्रधान से
ठोस आश्वासन नहीं मिला तो उनका सब्र टूट गया। गांव की दर्जनों महिलाएं
विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचीं। बाबुओं ने उनसे आने
का कारण पूछा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें पूर्व में महामाया पेंशन योजना
का लाभ मिल रहा था, जिसे बंद कर दिया गया।
आश्वासन दिया गया था कि
अब समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाया जाएगा। पेंशन बंद होने से उनके घर का खर्च
नहीं चल रहा है। बाबुओं ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि एक घंटे के अंदर
सभी की डिटेल निकालकर जानकारी दी जाएगी। इसके बाद सभी महिलाएं विकास भवन के
दूसरे गेट पर बैठ गईं।