किसानों को पौधे देते मंडी सचिव कपिल गुप्ता
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। फसल बिक्री को मंडी आने वाले किसानों को मंडी सचिव कपिल गुप्ता ने पांच-पांच पौधे दिए। साथ ही किसानों को पौधों के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया। कहा कि पौधरोपण महाकुंभ के तहत जिले में पौधे लगाने के लक्ष्य का पूरा करने में किसान अहम भूमिका अदा करेंगे।
मंडी सचिव ने बताया कि किसान ही फसल की तरह पौधों की समुचित देखरेख कर सकता है। इसलिए मंडी प्रशासन ने किसानों के माध्यम से पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने का फैसला किया है। अभी तक किसानों को दस हजार पौधों का वितरण किया जा चुका है।
शनिवार को मंडी सचिव ने लडैता गांव के प्रदीप कुमार, नौगाई के अनूप कुमार, भारामऊ के अनिल कुमार सिंह, अकबरपुर के नत्थूलाल, हाथिन गांव के मोनू, रसूलाबाद के मनोज बाथम, शंकरपुर के मनोज यादव, नंदग्रामपुर सुरवारा के नाहर सिंह को पांच-पांच पौधे दिए। यहां प्रियांशू अग्निहोत्री, सुरेश सिंह चौहान, सूरज सक्सेना, रघुराज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।