बेहरिन गांव का निरीक्षण करते नोडल व डीएम, एसपी।
- फोटो : KANNAUJ
फोटो- 24 - बेहरिन गांव का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनिल गर्ग, डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य अफसर।
संचारी रोग नियंत्रण के तहत देखी सफाई व्यवस्था
- नोडल अफसर ने सामुदायिक शौचालय का किया शिलान्यास
-सामुदायिक शौचालय में चार शीटर सीट, चार बाथरूम, छह यूरिनल, वॉश बेसिन लगेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले के नोडल अधिकारी ने बहादुरपुर उज्जैना में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। साथ ही गांव का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ताकि लोग बीमारियों से दूर रहें।
शनिवार को सिंचाई एवं जल संसाधन सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने डीएम राकेश कुमार मिश्र के साथ सदर ब्लाक बहादुरपुर उज्जैना को देखा। उन्होंने गांव में साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान की हकीकत जानी। ग्राम प्रधान दीवान सिंह भदौरिया, एएनएम, सीडीपीओ से बात की। नोडल अफसर ने कहा किसी भी दशा में कोई भी घर इस अभियान से वंचित न रहे। इससे कोरोना के बढ़ते संचार को रोकने में मदद मिले। गांव में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, साफ सफाई कार्यक्त्रस्म एवं शौचालय के प्रयोग की स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान ने बताया गांव में नियमित रूप से साफ सफाई करवाई जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति शौचालय का भी प्रयोग कर रहा है। इससे पहले नोडल अफसर ने ग्राम में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की नींव रखी। डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा को शौचालय में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में चार शीटर रहेगा। इसके अलावा चार बाथरूम, छह यूरिनल, हाथ धोने के लिए चार वॉश बेसिन की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ आरएन सिंह समेत कई अफसर मौजूद रहे।