फोटो:06: ओपीडी में पड़ी कुर्सी पर लिपटा सांप। स्रोत : विभाग
अमोलर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैसापुर की ओपीडी के बाहर कुर्सी पर सांप देख कर्मचारियों और मरीजों में अफरातफरी मची है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में साफ सफाई नहीं है।
वार्ड बॉय मोहन सिंह सेंगर ने बताया कि सोमवार सुबह सभी कर्मचारी अपने अपने कक्ष में पहुंचे थे। वह स्टोर रूम से दवा निकालने पहुंचे, तभी बाहर ओपीडी की कुर्सी पर एक बड़ा सांप अचानक दिखाई दिया। उसकी चीख निकल गई, मरीज जान बचाकर बाहर भाग निकले। वन विभाग को सूचना देने पर कोई कर्मचारी नहीं आया। गांव के लोगों ने मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. कुमारिल मैत्रैय ने बताया कि स्वास्थ्य के आसपास जंगलनुमा खुला स्थान है। वहां से सांप आ गया होगा।