फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दिखने लगा सूरज का तेवर तापमान 37 डिग्री के पार

Tue, 12 May 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से राहत के बाद अब गर्मी बढ़ती जा रही है। सुबह तेज धूप मुसीबत बनी हुई है, रात में भी गर्मी रंग दिखाने लगी है। सोमवार की सुबह से गर्म हवा से लोग परेशान रहे। पूरे दिन सूर्य देव अपने तेवरों के साथ डटे रहे। पारा 37 डिग्री सेल्सियस का आँकड़ा पार कर गया।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को मौसम में बदलाव महसूस किया गया था। सुबह से निकली चटक धूप से तापमान तीन डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, इससे पहले तीन दिनों तक हुई बारिश से राहत महसूस हुई थी। सोमवार से फिर गर्मी अपने ढर्रे पर लौट आई। तापमान शबाब पर पहुंच गया। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया।
दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही बाहर निकलते दिखे। कई युवा गर्मी से राहत पाने के लिए नसरापुर के करीब स्थित एक तालाब में डुबकी लगाकर छपाक-छपाक करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें