फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु अस्पताल निर्माण में गड़बड़ी, डॉक्टर ने लगाई फटकार

विज्ञापन
ठेकेदार को फटकार लगाते डॉ. अनुराग कुमार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
उमर्दा (कन्नौज)। पशुपालन विभाग से बनवाए जा रहे पशु अस्पताल में मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा है। इस पर डॉक्टर ने ठेकेदार को फटकार लगा दी। मानक के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बे में पशु अस्पताल जर्जर है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरों की मांग पर सरकार ने पशु अस्पताल के निर्माण को हरी झंडी दी थी। 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको कंपनी को दी गई। कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू करा दिया। 190 मीटर बाउंड्री के साथ भवन, आइसोलेशन समेत अन्य निर्माण मार्च 2022 में पूरे होने हैं।
बुधवार को निर्माण की हकीकत जानने पहुंचे डॉ. अनुराग कुमार गड़बड़ी देख नाराज हुए। यहां सेम ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए काम बंद करने की चेतावनी दी। मानक के हिसाब से निर्माण कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि निर्माण सामग्री की जांच कराई जाएगी। वह लिखित में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें