फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में ताला डालने पर भाई भिड़े, आठ घायल

विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद घायल। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मोहल्ला बिरतिया में बुधवार को शौचालय में ताला डालने के विवाद में भाइयों में झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बिरतिया निवासी शकील शादी समारोह में बैंड बजाने का काम करते हैं। शकील ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह भाई नसीर अली के साथ पैतृक मकान में संयुक्त रूप से रहते हैं। बुधवार को भाभी साइना बेगम ने घर में बने शौचालय में ताला डाल दिया। विरोध करने पर भाभी ने अपने पुत्र तालिब, गालिब व तैयबा के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुत्री रूबी, अमरीन, फरीन ने बचाने का प्रयास किया। इस पर इन्हें भी बेरहमी से पीट दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष से साइना बेगम ने बताया कि शकील के बच्चे तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। मना करने पर गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। पुत्रों ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। उधर, सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें