फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मतदान कर अच्छे भविष्य के निर्माण में भागीदार बनें

Wed, 17 Apr 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मकरंदनगर स्थित गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को विद्यालय की छात्राओं को मतदान कराने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के साथ ही सभी विभाग जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा ने छात्राओं को मतदान कराने के शपथ दिलाई। कहा कि छात्राएं घर, परिवार, गली, मोहल्ले में रहने वाले सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें और उन्हें अपने मत की शक्ति से अवगत कराएं। उन्हें मतदान के महत्त्व के बारे में बताएं कि भारत के प्रत्येक नागरिक का मत ही देश के भविष्य के निर्माण की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का मत देश के अच्छे भविष्य के निर्माण में भागीदार बनता है। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका शिवानी गुप्ता, रेखा, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें