आईटीबीपी के जवानों ने कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्र
के आधा दर्जन स्थानों पर बैरियर लगाकर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। इस
दौरान अधूरे व बिना कागजात के कई दर्जन वाहनों के चालान किए गए।
गुरुवार
को एसपी कलानिधि नैथानी के आदेश पर आईटीबीपी के जवानों ने पुलिस के सहयोग
से रामाश्रम, पूर्वी बाईपास, तिर्वा रोड, रामगंज बाईपास, तेराजाकेट, सराय
चौराहा आदि स्थानों पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग लगाई। अचानक चले अभियान से
बाइक सवारों में हड़कंप मच गया।
चेकिंग से बचने को गली कूचों से दोपहिया
वाहन चालक भागने लगे। इस दौरान कागजात न होने पर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक
वाहनों के चालान कर दिए।