फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 स्थानों पर ठहरेंगे पैरामिलेट्री और पीएसी जवान

Mon, 16 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
police bus
विज्ञापन
जिले में चुनाव कराने के लिए पैरामिलेट्री व पीएसी के जवान मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे। इसको ठहराने के लिए जिले भर में 85 स्थानों का चयन किया गया है। पैरामिलेट्री व पीएसपी जवानों के अलावा होमगार्ड जवानों को यहीं ठहराया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मैस्को पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन रोड कन्नौज में दो कंपनी अर्द्धसैनिक, रोटरी शिक्षा सदन पुलिस लाइन रोड कन्नौज एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज पुलिस लाइन रोड एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल, कन्हैयालाल इंटर कॉलेज कन्नौज एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल, ओम शिव डिग्री कॉलेज पुलिस लाइन रोड कन्नौज तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल, मंडी समिति कन्नौज दो प्लाटून अर्द्धसैनिक बल, स्वामी भजनानंद इंटर कॉलेज मानीमऊ कन्नौज एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल, हरिहर कोल्ड स्टोरेज गैस एजेंसी रोड कन्नौज में 300 होमगार्ड जवान ठहराए जाएंगे। इसी तरह 11 स्थानों पर 3 हजार होमगार्ड जवानों को ठहराने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा 104 कंपनी व एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बलों को जिले के 72 स्थानों पर ठहराया जाएगा। इसी तरह 600 सिविल पुलिस के जवानों को ठहराने के लिए दो संस्थान चिह्नित किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने चिह्नित किए गए स्थानों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान जो भी कमियां मिली उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि चुनाव से कुछ दिन पहले अद्धसैनिक बलों व पीएसी जवानों का आना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को ठहराने के लिए इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के राज गेस्ट हाउस इंदरगढ़, बंद सर्किट हाउस लाख बहोशी पक्षी बिहार, बाबा गेस्ट हाउस कस्बा इंदरगढ़ को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें