फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रहीनों को मिलेगा ब्रेल लिपि बैलेट पेपर

Mon, 16 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में पहली बार चुनाव आयोग ने ब्रेल लिपि बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की व्यवस्था की है। नेत्रहीन मतदाता को ब्रेल लिपि बैलेट पेपर दिया जाएगा। इससे वह बैलेट पेपर को टटोल कर अपने मन मुताबिक प्रत्याशी को मतदान कर सकेंगे। बूथ तक निशक्त आसानी से पहुंच सके इसके लिए प्रत्येक बूथों पर व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव में पहली बार निशक्त मतदाताओं को वरिष्ठ नागरिकों की तर्ज पर सूची में शामिल किया गया है। इससे निशक्त मतदाता बिना किसी रुकावट के मतदान कर सकेगा। अधिकतर निशक्त मतदाता असुविधा होने के कारण अपना वोट ही नहीं डालने जाता था। इसके देखते हुए विधान सभा पहली निशक्तों के लिए पहली बार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। निशक्त मतदाताओं को मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर मुहैया कराई जाएगी।

जिले भर में 10885 निशक्त मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इन्हीं संख्या के हिसाब से मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मतदान केंद्र पर रोप वे भी बनाए गए हैं। इस बार निशक्त मतदाताओं को बूथ के बाहर लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। वह सीधे अपना मतदान करने के लिए बूथ के अंदर जा सकेगा।  वहीं नेत्रहीन मतदाताओं को ब्रेल लिपि बैलेट पेपर मुहैया कराया जाएगा।  साथ ही नेत्रहीन मतदाता को इस बार अके ले ही मतदान करने जाना पड़ेगा। इससे पहले निशक्त मतदाता के साथ एक अन्य साथी ले जाने की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें