फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की जांच कराने के लिए अफरातफरी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर उपचार लिया। ब्लड की जांच कराने के लिए पैथोलॉजी में भीड़ के चलते अफरातफरी रही।
विज्ञापन

जिले में बुखार के रोगियों में वृद्धि हो रही है। दो दिन उपचार कराने के बाद बुखार नहीं गया तो खून की जांच कराना अनिवार्य हो गया है। इसी को देखते हुए जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित पहुंच रहे मरीजों को उपचार देने से पहले डॉक्टर जांच कराने के लिए कह रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में खून की जांच कराने वालों की संख्या अधिक हो रही है। पैथोलॉजी में नियमित 150 से 200 मरीजों की जांच की जा रही है।
सोमवार को मरीज और इनके तीमारदार जांच कराने पहुंचे तो पैथोलॉजी में अफरातफरी मच गई। मरीज और इनके तीमारदार धक्कामुक्की कर पहले जांच कराने में लगे रहे। इससे कर्मचारियों को मरीजों के पर्चे जमा करने पड़े। बाद में एक-एक मरीज का नाम पुकार कर सैंपल लेते रहे। इससे मरीज और तीमारदार कुर्सियों पर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते रहे। यह हाल केवल जिला अस्पताल की पैथोलॉजी का नहीं, जिस काउंटर पर पर्चे बनाया जा रहे थे, वहां का भी रहा। डॉक्टरों के केबिन में भी मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें