फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह लाख रुपये का ऑफर, शादी पर अड़ी युवती, 13 मई से प्रेमी के दरवाजे पर डटी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। पुलिस की लापरवाही से एक सप्ताह से प्रेमी के दरवाजे पर शादी के लिए डटी युवती को प्रेमी के परिजनों ने 15 लाख रुपये का ऑफर देकर प्रेमी को भूल जाने की बात कही। युवती ने ऑफर ठुकराते हुए कहा कि वह अपने जीते जी शादी प्रेमी से ही करेगी। इसके लिए वह हर उत्पीड़न सहने को तैयार है।
विज्ञापन

इटावा जनपद की भरथना कोतवाली के एक गांव की युवती थाना क्षेत्र के नगला विशुना गांव के प्रेमी अनुज के शादी से इनकार के बाद से उसके घर के बाहर 13 मई से धरना दे रही है। इस बीच एक दिन पुलिस ने उसे इटावा ले जाकर छोड़ दिया था। अगले दिन वह फिर अनुज के घर आ गई। तब से दरवाजे पर धरना दे रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि अनुज के परिजन हर हथकंडा अपना रहे हैं। 15 लाख रुपये का ऑफर देकर पीछा छोड़ने की बात कही है। वह शादी अनुज से ही करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें