फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर तानी लाइसेंसी बंदूक, चुनावी रंजिश के चलते धमकाया, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। चुनावी रंजिश के चलते महिला पर युवक ने लाइसेंसी बंदूक तान दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रसूलपुर गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी महेश चंद्र गुरुवार की देर शाम डेयरी पर दूध लेकर जा रही थीं। इनका आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के शिवम यादव ने साथियों के साथ अपनी लाइसेंसी बंदूक तान दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोरगुल सुनकर गांव के लोगों ने शिवम को समझाया। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ऊषा देवी ने पति के साथ थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक की तलाश में गांव में छापा मारा। तब तक शिवम बंदूक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें