उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद केे लिए संशोधित आरक्षण लागू कर दिया गया। अब इस पद पर कोई भी चुनाव लड़ सकेेगा। 21 साल बाद यह सीट अनारक्षित हुई है। संशोधन से पहले सामान्य महिला के लिए यह पद आरक्षित किया गया था।
नए आरक्षण से कई लोगों का फिर से गणित बिगड़ गया है। वहीं सियासी हलचल तेज हो गई। भाजपा, सपा, बसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव लड़वाने के लिए रणनीति बनाने लगे हैं। जिले में इससे पहले साल 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित रही थी।
इसके बाद कभी पिछड़ा वर्ग तो कभी अनुसूचित जाति के खाते में सीट गई। इससे पहले लागू हुए आरक्षण में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला घोषित हुई थी। पिछले आंकड़ों के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा का कब्जा ज्यादा रहा।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत गठन के बाद से अभी तक सात अध्यक्ष बन चुके हैं। पांच बार सपा, एक-एक बार राक्रंपा व बसपा का दखल रहा। भाजपा को एक भी मौका नहीं मिला। छह बार महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। साल 1998 में फर्रुखाबाद से कन्नौज के विभाजित होने पर जिला पंचायत का गठन किया गया।
सपा से कप्तान सिंह पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2000 में हुए चुनाव में सपा से पहली बार महिला उम्मीदवार ममता कनौजिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर महिलाओं का राज रहा।
ऐसे जारी होता आरक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक का आरक्षण व आवंटन शासन जारी करता है। निदेशालय स्तर से प्रधान पदों का ब्लॉकवार आरक्षण घोषित होगा। डीएम जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान का आरक्षण जारी करेंगे।
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
कब-कब क्या रहा आरक्षण
साल आरक्षण
1998 पिछड़ा वर्ग
2000 अनारक्षित
2005 पिछड़ा वर्ग
2010 अनुसूचित जाति महिला
2015 पिछड़ा वर्ग
2021 अनारक्षित
इन्होंने संभाली अध्यक्ष की कुर्सी
जिपं अध्यक्ष पार्टी
कप्तान सिंह सपा
ममता कनौजिया सपा
पुष्पा राजपूत राक्रंपा
ममता कनौजिया सपा
मुन्नी देवी बसपा
सुनीता कुमारी सपा
शिल्पी कटियार सपा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनाई गई कमेटी
ये होंगे कमेटी में अधिकारी
डीएम: अध्यक्ष
सीडीओ: सदस्य
एएमए: जिला पंचायत सदस्य
डीपीआरओ: सदस्य सचिव
इन पदों का जारी होगा आरक्षण
जिला पंचायत अध्यक्ष: एक
ब्लॉक प्रमुख: आठ
ग्राम प्रधान: 499
ग्राम पंचायत सदस्य: 6392
क्षेत्र पंचायत सदस्य: 682