फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ खर्च, नहीं हो रहा इलाज

Thu, 25 May 2017 12:06 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
पिछले साल 26 हजार डिलीवरी पर 15 महिलाओं की हुई मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले भर के पीएचसी केंद्रों की हालत ठीक नहीं है। केंद्रों पर मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्हें तिर्वा के मेडिकल कालेज या जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। वहीं ब्लाक जलालाबाद में एक वर्ष से महिला विंग का भवन बनकर तैयार है। स्टाफ के अभाव में महिलाआें को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चार करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से बना पचास शैय्या का महिला चिकित्सालय अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छह माह से ज्यादा समय से भवन बनकर तैयार है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद ने बताया कि जिले में स्टाफ की कमी से महिला विंग बंद पड़ा है। वहीं स्थानीय लोगाें का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार में इस विंग का भी शुभारंभ हो जाएगा। इससे क्षेत्र की महिलाओं को आसानी से इलाज उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


एक्सरे नहीं होगा लेकिन टेक्नीशियन की तैनाती
जलालाबाद। सुविधाओं के नाम पर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर न तो एक्सरे मशीन है और न ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था। मरीज की कोई जांच नहीं हो पाती है। इसके बाद भी विभाग ने एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती कर दी है। सुविधाएं न होने से मरीजों को जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, सीएचसी गुरसहायगंज रेफर कर दिया जाता है। इमरजेंसी सेवा भी बदहाल है। यहां कोई डाक्टर कभी उपलब्ध नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें