तिर्वा। इंटरमीडिए की परीक्षा में के महेंद्र नीलम जेआईसी तिर्वा की छात्रा पल्लवी ने जनपद में दूसरा स्थान पाया है। उसे 90.60 फीसदी अंक मिले हैं। सेवानिवृत्त फौजी की बेटी पल्लवी पढ़ाई पूरी कर पुलिस अफसर बनना चाहती है।
कस्बे के गांधी नगर निवासी अनिल कुमार सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनके तीन बच्चों में दूसरे नंबर की पल्लवी पढ़ाई पूरी कर पुलिस अफसर बनना चाहतीी है। पल्लवी ने बताया कि उसे अपनी मेहनत पर भरोसा था, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि जिले के टॉप तीन मेधावियों में भी उसका नाम शामिल होगा। वह स्कूल के अलावा पांच घंटे पढ़ाई करती रही। सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रहने वाली पल्लवी ने बताया कि मन से पढ़ाई करने से बेहतर कुछ नहीं है। जरूरी नहीं कि आठ दस घंटे पढ़ा जाए। जरूरी यह है कि जितनी देर पढ़ा जाए उतनी देर मन से पढ़ा जाए। पल्लवी की मां रेनू अवस्थी गृहिणी हैं। बड़ी बहन रक्षा अवस्थी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है, जबकि छोटा भाई पुष्पराज अवस्थी इस बार कक्षा दस में पहुंचा है।