फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में लहराया फिलिस्तीनी झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान अराजक तत्वों ने दूसरे देश का झंडा लहराया और राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ कर अशोक चक्र को हटा दिया। दोनों ही झंडों पर अरबी भाषा में आपत्तिजनक बातें लिख दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पांच अगस्त को निकाले गए जुलूस-ए मोहम्मदी में फिलिस्तीन का झंडा लहराने और राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ कर अशोक चक्र हटाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फिलिस्तीनी झंडा में अरबी भाषा में, वहीं राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र हटाकर उस जगह पर उर्दू में लिखा गया था। इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यालय अध्यक्ष नीरज मिश्रा, शिव शक्ति अखाड़ा के जिला सेनापति बृजेश कुमार गुप्ता (रामू) ने कहा देश विरोधी गतिविधियां करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें