फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे श्रमिकों को डीएम-एसपी ने कराया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। जुमे की नमाज के दौरान भ्रमण पर निकले डीएम और एसपी ने पैदल जा रहे श्रमिकों को भोजन कराया। इसके बाद वाहन से जिला मुख्यालय भिजवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन सुबह से सतर्क रहा। लोगों को मस्जिदों में नमाज न पढ़ने की हिदायत दी गई थी। दोपहर दो बजे डीएम राकेश मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह कस्बे में पहुंचे। तिराहे पर जामा मस्जिद के आसपास निरीक्षण किया। मस्जिद में किसी के न होने की जानकारी ली। लौटते वक्त 12 के करीब मजदूर पैदल कन्नौज की ओर जाते दिखे। डीएम ने काफिला रोक दिया।
मजदूरों ने बताया कि भट्ठा मालिक ने काम कराने से मना कर दिया है। वाहन न मिलने से वह पैदल बिहार के जिला बक्सर जा रहे हैं। अधिकारियों ने कस्बा चौकी पर सभी को रोका। डीएम-एसपी के निर्देश पर चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने भोजन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें