मालवीय नगर वार्ड में होम क्वारंटीन परिवार की निगरानी में मौजूद सभासद अतुल वर्मा।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। गैर प्रांतों से नगर और देहात इलाकों में पहुंचे श्रमिक 21 दिन घर में क्वारंटीन रहेंगे। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 19 प्रवासी श्रमिकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति के सदस्यों को तैनात किया गया है।
तहसील क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान व उड़ीसा से 785 प्रवासी श्रमिक घर पहुंचे हैं। किदवईनगर वार्ड में असगर रजा पुत्र अयाज खां, मालवीय नगर वार्ड के मोहल्ला जेरकिला में मुमतियाज पुत्र इंतजार खां, इमरान पुत्र इंतकाब, आकिल पुत्र बाज खां, फरजाना पत्नी आकिल, सैफ व अल्फैज पुत्र आकिल, टैगोर नगर वार्ड में राजेश कुमार की पत्नी ऊषा देवी, पुत्र अंकुश व पुत्री नेहा, आदर्श नगर वार्ड में हासिम खां, शहबाज खां व अरबाज खां पुत्रगण अंसार खां, तौहीद पुत्र शफीक, आर्यनगर वार्ड में नीरज पाठक पुत्र बृजगोपाल पाठक, सुभाष नगर वार्ड में अमन पुत्र जगमोहन, तिलक नगर वार्ड में नाजिम पुत्र सत्तार अली, आजाद नगर वार्ड में अब्दुल रहमान पुत्र नौशाद व कृष्णा नगर वार्ड में अनीश पुत्र शफीक घर में क्वारंटीन में रहेंगे।
ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों की देखरेख के लिए मोहल्ले में टीम तैनात कर दी गई है। क्वारंटीन घर के बाहर नगर पालिका परिषद की ओर से पोस्टर चस्पा करवाया गया है। इसमें आवश्यक दिशा निर्देश सूचीबद्ध हैं।