फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली करवाचौथ को पति के न आने पर पत्नी ने दी जान

विज्ञापन
रचना की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। पहली करवाचौथ पर पति ने जयपुर से न आ पाने से खफा पत्नी ने घर में जहर खा लिया। घटना के दौरान सास और ससुर एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर चौबेपुर (कानपुर )गए थे। पड़ोसियों ने युवती को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर थाने के गांव टिकरा पैगंबरपुर निवासी कृष्ण चंद्र ने 20 वर्षीय बेटी रचना की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के ढिपारा गांव निवासी अजय कुमार पुत्र संतोष कुमार से 18 फरवरी 2020 को थी। दो माह पहले अजय कुमार पत्नी रचना को माता-पिता की देखभाल के लिए घर पर छोड़कर जयपुर चला गया। यहां वह कपड़ा फैक्टरी में छपाई का काम करने लगा। शादी के बाद पहली करवाचौथ होने से रचना ने पूरे उत्साह से तैयारी की थी। अजय ने करवाचौथ के एक दिन पहले घर आने का वादा किया था। मंगलवार को कानपुर के चौबेपुर(गबडाह) में रहने वाले ससुर संतोष के बहनोई की मौत हो गई। इससे सास और ससुर वहां चले गए। घर पर रचना अकेली थी। दोपहर को अजय ने फोन पर पत्नी से कहा कि वह व्यस्त है। इससे करवाचौथ पर नहीं आ सकता। इस पर रचना नाराज हो गई। उसने आत्महत्या करने लेने की चेतावनी दी। इसके बाद घर में रखा जहर खा लिया।
शाम करीब चार बजे पड़ोसियों ने घर में सन्नाटा देखा तो कुछ महिलाएं अंदर पहुंच गईं। कमरे में रचना तकरीबन बेसुध हालत में थी। उसने बुदबुदाहट में जहर खाने की जानकारी दी। पड़ोसी उसे गुरसहायगंज लेकर गए। यहां देर शाम निजी चिकित्सक के यहां मौत हो गई। सूचना पर सास और ससुर घर आ गए। ससुर संतोष कुमार कनौजिया ने बताया कि बहू रचना जयपुर से अजय को करवाचौथ पर बुला रही थी। बेटे के न आने से उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

वहीं रचना के पिता कृष्णचंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि बेटी का पोस्टमार्टम कराया जाए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो। इसके बाद नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा की मौजूदगी में चौकी प्रभारी अमोलर राजेश प्रताप सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में जहर से युवती की मौत की बात सामने आई है। थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें