फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन आईं 34 आपत्तियां, आरक्षण बदलने की मांग

विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण पर सवाल उठने लगे हैं। पहले दिन जिला मुख्यालय पर 34 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। ज्यादातर आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के आरक्षण को लेकर रहीं। जिला स्तरीय कमेटी शिकायतों का निस्तारण कर 15 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित करेगी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह होते ही लोग दो दिन पहले जारी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण को लेकर आपत्ति देने पहुंचे। दिन भर में 34 आपत्तियां आईं। सबसे अधिक 20 जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, 11 आपत्ति जिलाधिकारी जबकि तीन आपत्ति ऑनलाइन आईं। ब्लाक उमर्दा के टूसाबारी के रामजी ने सामान्य सीट आरक्षित करने की आपत्ति दर्ज कराई। ब्लाक के औसेर करसाह निवासी कमलेश सिंह ने प्रधान पद की सीट अनारक्षित करने, छिबरामऊ के मदारपुर के अनिल कुमार ने प्रधान की सीट ओबीसी या सामान्य करने, इसी ब्लाक के अतिराजपुर निवासी महेश राठौर ने प्रधान पद की सीट पिछड़ा वर्ग करने, सदर ब्लाक के सैदहा गांव के शैलेंद्र सिंह ने प्रधान पद की सीट सामान्य जाति से अनुसूचित जाति किए जाने के संबंध में आपत्ति दर्ज कराई।
जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि पहले दिन 34 आपत्तियां आई हैं। आपत्तियां आठ मार्च तक ली जाएंगी। नौ मार्च को जिला पंचायत राज कार्यालय में इकट्ठा किया जाएगा। 10 से 12 मार्च तक जिला स्तरीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें