फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांवों की 39 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। वन विभाग पांच गांवों में सरकारी भूमि पर पौधरोपण करेगा। तहसील प्रशासन ने राजस्व टीमों का गठन कर करीब 38.907 हेक्टेयर भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने तिर्वा तहसील इलाके में जंगल की भूमि पर पौधरोपण कराने की कार्ययोजना तैयार की है। वन विभाग ने तहसील के हरेईपुर, बनगवां, फिरोजपुर, उमरन, रामपुर मझिला गांव में पौधरोपण कराने के लिए तहसील प्रशासन को पत्र लिखा है। वन विभाग की चिट्ठी पर तहसील प्रशासन चिह्नित गांवों में सरकारी भूमि खोजने में जुट गया। एसडीएम जयकरन ने बताया कि इन गांवों में जंगल समेत अन्य सरकारी भूमि पर वन विभाग पौधरोपण कराएगा। भूमि चिह्नित करने के लिए राजस्व टीमों का गठन कर भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन का काम शुरू कर दिया गया।
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि हरेईपुर में 10.124 हेक्टेयर, बनगवां में 10.491 हेक्टेयर, फिरोजपुर में 4.097 हेक्टेयर, उमरन में 9.798 हेक्टेयर व रामपुर मझिला में 4.397 हेक्टेयर भूमि सरकारी व जंगल की है। राजस्व टीम गांवों में अभियान चलाकर पैमाइश में जुटी है। जल्द सभी गांवों की भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन के बाद वन विभाग को पौधरोपण के लिए सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें