फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से प्यास से तड़प रहे गोवंश, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
गोशाला में तड़पते गोवंशों को देख रहे लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। विकास खंड तालग्राम के टिकरी कलसान गोशाला में सौर ऊर्जा नलकूप की चोरों ने सोलर प्लेट चोरी कर ली हैं। इससे पांच दिन से यहां से गोवंशों को पीने के लिए पानी मुहैया नहीं हो रहा है। तड़प रहे गोवंशों को स्थानीय लोगों ने पानी पिलाया। गोवंशों की बेहतर देखभाल न होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ साल पहले गोशाला का निर्माण कराया गया था। पानी की व्यवस्था के लिए सोलर पंप लगवाई गई थी। पानी की टंकी बनवाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी प्रधान और सचिव को सौंपी गई थी। गोवंशों की देखभाल के लिए दो केयर टेकर रखे गए थे। 17 अगस्त को चोरों ने सोलर प्लेट चोरी कर लीं। इससे पांच दिन से 23 गोवंश प्यास से तड़प रहे हैं। तीन गोवंशों की हालत बिगड़ गई है। यह मौत की कगार पर हैं। शिकायत के बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।
केयर टेकर प्रदीप और राजकिशोर का कहना है कि गांव से गोशाला एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर है। इतनी दूर से पानी लाना संभव नहीं है। फिर भी साइकिल से डिब्बे लाद कर पानी लाते हैं। कुछ ग्रामीणों ने भी गोवंशों को पानी पिलाया है। बीमार गोवंशों का डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया गया। प्रधान राजकिशोर का कहना है कि हैंडपंप बालू देने लगा है। उसे सही कराया जा रहा है। ब्लाक नोडल प्रभारी डॉ. विकराल सिंह ने शनिवार को निरीक्षण कर बीमार गोवंशों का उपचार किया। गोशाला की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। जल्द सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें