फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कांवड़िये का शव गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। छिबरामऊ स्थित फूटी मस्जिद के पास कार की टक्कर में जान गंवाने वाले शरीफपुर के कांवड़िया प्रांशु कठेरिया (30) का शव सोमवार दोपहर घर पहुंचा। शव को देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। बेटे का शव देख मां पुष्पा देवी और पत्नी जया बेसुध हो गईं। पूरा गांव गम में डूब गया और हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


प्रांशु अपने साथी सुमित (25) के साथ रविवार देर शाम बाइक से डाक कांवड़ भरने के लिए श्रंगीरामपुर जा रहा था। छिबरामऊ के फूटी मस्जिद के पास सामने से गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि साथी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
छिबरामऊ न्यायिक मजिस्ट्रेट केसरी नंदन तिवारी ने ग्राम शरीफपुर पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और शासन स्तर से पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा व अन्य आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। शाम को श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में छोटे भाई सौरभ ने मुखाग्नि दी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था प्रांशु
पिता भोले कठेरिया किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। प्रांशु पांच भाइयों सौरभ, दिव्यांश, दिव्यांशु व राघव तथा दो बहनों काजल और स्वाक्षी में सबसे बड़ा था। घर का पूरा दारोमदार उसी की मजदूरी पर टिका था। वर्ष 2023 में उसकी शादी रामपुर लाख बहोसी निवासी जया के साथ हुई थी। महज दो माह पहले उनके घर जन्मे बेटे लव के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें