फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 70 संदिग्ध मरीजों में से दो कुष्ठ रोग से ग्रसित मिले

Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कुष्ठ रोग निवारण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीम घर-घर मरीजों की तलाश में भटक रही है। 70 चिह्नित किए गए मरीजों में दो में कुष्ठ रोग के लक्षण मिले। चिकित्सकों ने इन दोनों का इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर 21 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक स्वास्थ्य टीम घर घर पहुंचकर कुष्ठ रोगों से ग्रसित मरीजों की तलाश की जा रही है। रविवार को निशांत पांडेय, उमेश वर्मा, स्वाति सिंह, वीरपाल सिंह ने आशा संगिनी के साथ सौरिख ब्लाक के गोरखपुर, भगवंतपुर एवं छिबरामऊ विकास खंड के खोजपुर गांव में घर घर मरीजों की तलाश में दस्तक दी। बीएमडब्लू स्वाति दीक्षित ने बताया कि अब तक छिबरामऊ में 50 तथा सौरिख ब्लाक में 71 मरीज संदिग्ध मिले हैं। अभी तक जांच में दो मरीजों के कुष्ठ रोग से ग्रसित होने की पुष्टि हो चुकी है, इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें