फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान, पत्नी को पीटा, की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली के आकिलपुर मोचीपुर में नशे में धुत युवक ने डंडे सेे पत्नी की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाने आई मां के साथ भी युवक ने मारपीट की। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आकिलपुर मोचीपुर गांव निवासी सोनू (25) शराब का लती है। शनिवार रात को वह नशे में घर पहुंचा पत्नी संगीता के साथ मारपीट करने लगा। बचाने आई मां के साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल संगीता को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. निधि गोयल ने उपचार शुरू किया।
जानकारी मिलने पर सीएमएस डा. शक्ति बसु भी पहुंच गए। सीएमएस ने बताया कि महिला के नाजुक अंग से रक्तस्राव हो रहा है। उसके गर्भ में गहरी चोटें आने की आशंका है। परिजनों को उसे कानपुर हैलट ले जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

आर्थिक कमजोर होने से परिजन कानपुर जाने को तैयार नहीं हुए। महिला का जिला अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि महिला के हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र निवासी पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है पीड़िता के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें