फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस कांड के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
ाथरस की घटना को लेकर जुलूस निकालते बाल्मीकि समाज के लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। हाथरस कांड के विरोध में रविवार को गुरसहायगंज जुलूस निकालकर नाराजगी जताई गई और आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। समधन में शोकसभा कर मृतका को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

संविदा ठेका सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संजय बाल्मीकि, नगर अध्यक्ष मुकेश बाल्मीकि, महामंत्री राकेश बाल्मीकि के अगुवाई में नगर में जुलूस निकाला गया। गांधी नगर से शुरू हुआ जुलूस तिर्वा रोड चकोर गली होता हुआ तिराहा पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग बैनर और पोस्टर लेकर बिटिया को न्याय और आरोपियों फांसी देने की मांग कर रहे थे। जुलूस के कारण जाम की स्थिति बन गई। इस पर कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटाया।
मोहल्ला गांधी नगर जाकर प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी।
समधन प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला आजाद नगर में बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने शोकसभा की। इसमें मोमबत्ती जलाकर मृतका को श्रद्धांजलि दी गई। नगर पंचायत के सफाई नायक नरेश कुमार, आदेश कुमार, शकुंतला देवी, पूनम, अनीता, मुकेश कुमार, रामगोपाल, आनंद, राजू, सुरेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें