फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मीटर चौड़ी होगी नादेमऊ हसेरन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला मुख्यालय से ब्लॉक मुख्यालय हसेरन को जोड़ने वाला नादेमऊ-हसेरन तक 10.05 किमी मार्ग जल्द ही चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ रुपये शासन से स्वीकृत कर दिए हैं। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीडब्लयूडी निर्माण खंड ने नादेमऊ-हसेरन मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। निर्माण के लिए 21.60 करोड़ मंजूर किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार ने बताया कि पांच करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत कर दिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
मार्ग अभी तक 3.75 मीटर चौड़ा है, इसे सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। डबल रोड होने से वाहनों के क्रास होने पर बाइक व साइकिल सवार लोगों को निकलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आवागमन में समय भी बचेगा। मार्ग चौड़ी करण से क्षेत्र के करीब 12 गांवों के लोगों के अलावा छिबरामऊ क्षेत्र व औरैया के लोगों को भी आवागमन में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
नादेमऊ-हसेरन मार्ग के चौड़ीकरण से खरकपुर, जसपुरा, नयनपुरा, बिलंदपुर, गोपालपुर, गहरा, उदयपुर, भदौरियनपुर्वा, दानेपुर्वा, दानपुर, फूलपुर, राजपुर समेत कई गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इस मार्ग के बनने से उन्हें ब्लाक हसेरन तक जाने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यह मार्ग औरैया समेत छिबरामऊ जाने में सहायक बनेगा।
नादेमऊ-हसेरन मार्ग के चौड़ाकरण के लिए पांच करोड़ रुपये मिल गए हैं। निर्माण कार्य अक्तूबर में शुरू हो जाएगा। काम जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। -सतीश कुमार रावत, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें