तिर्वा में विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हरईपुर के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशान हरेईपुर, मदनापुर, उमरन गांव के लोगों ने सोमवार को तिर्वा बिजली घर पर हंगामा कर जेई का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की।
ग्रामीणोें का कहना था लो-वोल्टेज के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणोें का आरोप था कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन सुधार नहीं कराया गया।
जेई राजेश गंगवार ने आपूर्ति सही करवाने का आश्वासन देकर लौटा दिया। ग्रामीणों ने जेई पर फोन न उठाने का आरोप भी लगाया। जेई का कहना है कि केवल मीटिंग के समय मोबाइल नहीं उठता है। शेष समय जवाब दिया जाता है।