फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पूर्व ब्लाक प्रमुख ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। दिव्यांग सुदीप के साथ मारपीट करने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर सपाइयों ने शनिवार को थाने में हंगामा किया। थाना प्रभारी ने समझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

सपा नेता और पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे नवाब सिंह यादव शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ दिव्यांग सुदीप और उसकी पत्नी राधा को लेकर सौरिख थाने पहुंचे। सपाइयों ने सुदीप के साथ मारपीट का आरोप लगाकर सिपाही केपी सिंह के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सिपाही को निलंबित कर जांच सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा को सौंपी गई है। आप सीओ से बात कर सकते हैं। इस पर सपाइयों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने समझाकर उन्हें शांत कराया। नवाब सिंह ने कहा दिव्यांग के सिर व मुंह में गंभीर चोटें आई हैं फिर भी सिपाही पर मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ छिबरामऊ से वार्ता की जाएगी, अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। गोलू यादव, सोनू यादव, राहुल यादव, स्वपनेश यादव, अनुज यादव, सोनू पाल, संदीप पाल, देवेश शर्मा, अजीत यादव, अनिल यादव व चक्रेश यादव भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें